Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 22 Apr 2022 4:38 pm IST


विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन


पौड़ी: विश्व पृथ्वी दिवस पर राठ महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में पर्यावरण की बेहतरी के लिए कदम उठाने पर जोर दिया गया और छात्र-छात्राओं को इसका महत्व बताया गया। कहा गया कि सभी के सहयोग से वातावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है। कार्यशाला में वक्ताओं ने पृथ्वी के असित्व को बचाए रखने पर जोर देते हुए इस दिशा में काम करने की बात कही। बताया कि पृथ्वी के संतुलन को बनाएं रखने के लिए काम करने की जरूरत है। पृथ्वी रहेगी तो तभी जीवन संभव है। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी ने कहा कि वर्ष 2022 की थीम इन्वेस्ट ऑन अर्थ है। अर्थात हमें पृथ्वी के लिए भी निवेश करना होगा। बेहतर जीवन शैली के लिए हम जो भी करते है उतनी ही ऊर्जा और संसाधनों को पृथ्वी को बचाने के लिए निवेश करना होगा। कहा कि वायुमंडल को बांटा नहीं जा सकता है।