Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 11:12 am IST


लड़को की जिंदगी को आसान और स्मूथ कर देगें ये अमेजिंग हैक्स....


हैक्स आपके काम को आसान बना सकते हैं। बहुत सारे हैक्स और आसान घरेलू उपाय ऐसे हैं जो हमारे जीवन को सिंपल बनाने में मदद करते हैं। यहां पेट्रोलियम जेली से जुड़े कुछ हैक्स हैं जो लड़कों के खूब काम आ सकते हैं। फिर चाहें जूते में शाइन बढ़ानी हो या फिर शेविंग के कट से निकलते खून को कम करना हो। इन सिंपल हैक्स को आप भी आसाना से फॉलो कर सकते हैं। जानिए कुछ आसान हैक्स-
 
जूतों की बढ़ाएं शाइन - रोजाना पहने जाने वाले जूतों से शाइन गायब हो जाती है, ऐसा धूल मिट्टी के कारण होता है। हालांकि, पॉलिश का इस्तेमाल करने से भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में पेट्रोलियम जेली आपके काम आ सकती है। इसके लिए जूतों को साफ कपड़े से पोछ लें। फिर इस पर पेट्रोलियम जेली लगाएं और जूतों पर रब करें, ठीक उसी तरह जैसे आप पॉलिश करते हैं। एक ही इस्तेमाल के बाद आपको फर्क दिखेगा। 

नेल्स और ड्राई क्यूटिकल्स- अगर आपके हाथ और नाखून लगातार ड्राई लग रहे हैं और फट भी रहे हैं, तो आपको बस इतना करना है कि थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली चारों तरफ लगाएं और इसे रगड़ें ताकि यह आपकी स्किन में गहराई तक जाए। इसके इस्तेमाल के बाद ही आपको सॉफ्टनेस फील होगी। 

परफ्यूम को कैसे बनाएं लॉन्ग लास्टिंग- गर्मी के मौसम में पसीने के कारण लॉन्ग लास्टिंग डियोडरेंट और परफ्यूम का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कुछ समय बाद ही इनकी फ्रेग्नेंस शरीर से हल्की हो जाकी है ऐसे में पेट्रोलियम जेली आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए स्प्रे लगाने से पहले अपने बॉडी पार्ट पर हल्की पेट्रोलियम जेली लगाएं और फिर स्प्रे करें।

शेविंग कट पर लगाएं- कट लगने पर पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है। यह ज्यादा ब्लड फ्लो को नियंत्रित करने में मदद करता है। आपको बस इतना करना है कि इसे कट पर इस्तेमाल करें। से ब्लीडिंग को स्लो कर देता है।