Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 24 Mar 2022 10:50 am IST

राजनीति

धन सिंह को विधायक बनाए जाने पर भाजपाईयों ने जताई खुशी


पौड़ी: धामी सरकार के मंत्रिमंडल में श्रीनगर विधायक डा.धन सिंह रावत को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पाबौ मंडल में भाजपाईयों ने खुशी जताई। बुधवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। पाबौ भाजपा कार्यालय के मुख्य गेट पर कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर विधायक को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जमकर खुशी का इजहार किया।