Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 7 May 2023 7:00 am IST

राजनीति

कर्नाटक : भाजपा पर जमकर बरसे शिवकुमार, कहा- लोगों को बांटने का कर रही प्रयास...


कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीति पार्टियां आरोप-प्रत्यारोप में जुटी हुई हैं। 

इसी बीच कर्नाटक में कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। दरअसल, कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल और पीएफआई जैसे संगठनों को प्रतिबंधित करने संबंधी चुनावी वादे से जुड़े विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने भाजपा पर ही लोगों को बांटने के कोशिश करने का आरोप लगा दिया। शिवकुमार ने कहा कि, ‘भाजपा सरकार हमारे युवाओं को नौकरियां और महंगाई से राहत नहीं दे सकी। अब वे भड़काऊ बातें करके समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।’

इसके अलावा कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा के घोषणापत्र पर भी निशाना साधा। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा के विधानसभा चुनावों के लिए जारी किए गए घोषणापत्र पर भी निशाना साधा। उन्होंने भाजपा की ओर से किए गए समान नागरिक संहिता और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के वादों को लेकर कहा कि, कर्नाटक चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। भाजपा इन चुनावों में कोई विमर्श देने में नाकाम रही है। यह प्रदेश के मामले में विचार और नजरिये को लेकर उनके दिवालिएपन को दर्शाता है। 

शिवकुमार ने यह भी दावा किया कि, इस बार कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में ‘मोदी फैक्टर’ काम नहीं करेगा, क्योंकि कांग्रेस प्रगतिशील और विकास-आधारित एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है।