Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 10 Apr 2023 11:00 pm IST

राजनीति

सिब्बल का एकनाथ शिंदे पर तंज, कहा- पीठ में छुरा घोंपने वाले नहीं बढ़ा सकते बाला साहेब ठाकरे की विरासत...


राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे पर उनके अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। 

गौरतलब है कि, शिवसेना नेता शिंदे पिछले साल जून में मुख्यमंत्री बने हैं। उनके सीएम बनने के बाद वो पहली बार अयोध्या के दौरे पर हैं। इस दौरान उनके साथ हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सिब्बल ने ट्वीट करते हुए कहा कि, शिंदे अयोध्या में हैं। भगवान राम ने बलिदान, सच्चाई और ईमानदारी चुनी थी। इन्हीं विशेषताओं को बाला साहेब ने भी आत्मसात किया। 

सिबब्ल ने शिंदे पर तंज कसते हुए कहा कि, बाला साहेब की विरासत को साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले लोग कभी भी आगे नहीं बढ़ा सकते है। बताया जा रहा है कि अमरावती में एक भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण कराने के लिए शिवसेना का जत्था हनुमानगढ़ी की मिट्टी को लेकर अमरावती जाएगा।