Read in App


• Sun, 6 Jun 2021 8:16 pm IST


व्यापारियों ने की संपूर्ण बाजार खोलने की मांग


बाजार खोलने की मांग को लेकर जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जोशियाड़ा में प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र ही संपूर्ण बाजार खोलने की मांग को पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

रविवार को तय कार्यक्रम के नगर जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी जोशियाड़ा में एकत्र हुये। जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।