Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Jul 2022 3:57 pm IST


चम्पावत पुलिस ने युवक को लौटाया खोया मोबाइल


चंपावत : चम्पावत पुलिस ने एक युवक का खोया मोबाइल वापस लौटाया है। जूप निवासी दिनेश फत्र्याल ने बताया कि उसका मोबाइल फोन जून माह में टनकपुर से चम्पावत यात्रा के दौरान खो गया था। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। सर्विलांस सेल को सूचना मिलते ही इसकी जांच पडताल शुरु की। जिसके बाद लगातार फोन ट्रैकिंग का कार्य किया जा रहा था। शनिवार को चम्पावत पुलिस ने फोन बरामद कर मोबाइल स्वामी दिनेश के सुपुर्द कर दिया है। युवक ने चम्पावत पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम की एसआई पिंकी धामी और सर्विलांस सेल के विनोद जोशी रहे।