Read in App


• Sat, 13 Jul 2024 4:29 pm IST

अपराध

गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ महिलाओं सहित 19 गिरफ्तार


पिरान कलियर के एक गेस्ट हाउस में मानव तस्कर विरोधी सेल और कलियर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर आपत्तिजनक सामग्री के साथ आठ महिलाओं सहित 19 लोगों को देह व्यापार करने और कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही एक किशोरी को भी गेस्ट हाउस से मुक्त कराया। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक सहित पकड़े गए पुरुषों और महिलाओं के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।पिरान कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि कलियर पुलिस और मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली कि कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर रोड स्थित गेस्ट हाउस में देह व्यापार हो रहा है। सूचना पर संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार रात को गेस्ट हाउस में छापा मारा। इस दौरान वहां गेस्ट हाउस संचालक मैनेजर आठ महिलाओं सहित 11 पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया। एक किशोरी को भी मुक्त कराया गया।