Read in App


• Mon, 9 Oct 2023 6:26 pm IST


कांग्रेस ने बेरोजगारी-महंगाई पर सरकार को घेरा


प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला ने कहा है कि भाजपा सरकार में पिछले डेढ़ सालों में महिला उत्पीड़न में दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न, अपहरण आदि के लगभग 2496 से अधिक केस दर्ज हुए। जिससे सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा ढोंग साबित होता है। यह बात उन्होंने मंगलवार को पुरोला में मीडिया से बातचीत में कही। महिला कांग्रेस की 15 अक्तूबर से शुरू होने वाली महिला स्वाभिमान यात्रा की तैयारियों को लेकर ज्योति रौतेला पुरोला पहुंची थी।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शिवानी मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस कवींद्र असवाल, अम्बिका हराण, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौहान, बर्फियालाल, सरत चौहान, पूर्व सभासद विरेन्द्र रावत, जिला महासचिव अमर शाह, विनोद कुमार, नगर उपाध्यक्ष हरीमीन रावत आदि उपस्थित थे।