Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 2 Dec 2022 5:54 pm IST


भाजपा ने नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण पर जताई खुशी


पिथौरागढ़ : महिलाओं को 30 प्रतिशत सरकारी नौकरी में क्षैतिज आरक्षण मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला महिलाओं के सशक्तीकरण व संवर्द्धन में मील का पत्थर साबित होगा।भाजपा कार्यालय में महिलाओं को 30 प्रतिशत सरकारी नौकरियों में आरक्षण विधयेक पास होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने कहा कि महिलाओं के हित में यह बिल पास किया गया है जो स्वागत योग्य है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीनू बिष्ट ने कहा महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का कदम प्रदेश में मातृशक्ति की आर्थिक और सामाजिक सहभागिता में बढ़ाने में सहायक होगा। भाजपा सरकार महिलाओं के हित में कार्य कर रही है, जिससे महिलाओं का भरोसा राज्य सरकार पर और बढ़ गया है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रमिला बोरा, गीता पंत, जयश्री गिरी, कमला कोहली, सुशीला उपाध्याय मौजूद रहे।