Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Dec 2021 2:24 pm IST


बाबुल के घर से विदा हुईं 24 बेटियां, सभी के छलके आंसू


पंचम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 24 जोड़ों का विवाह धूमधाम से हुआ। गल्ला मंडी से ट्रांजिट कैंप तक निकली बारात में भाजपाइयों ने भी बारातियों के साथ खूब ठुमके लगाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विवाह समारोह में पहुंचे और सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बाद में एक साथ 24 दुल्हनों की विदाई हुई तो माता-पिता के साथ परिजनों की आंखें नम हो गईं। रविवार को ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान में लघु उद्योग व्यापार मंडल और सर्व समाज कल्याण समिति ने पंचम सामूहिक विवाह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। गायत्री परिवार की ओर से 24 वर-वधुओं का विधि विधान से विवाह कराया गया। इससे पहले शादी के जोड़े में सजे दूल्हों की बारात गल्ला मंडी से कार्यक्रम स्थल तक धूमधाम से निकली। 24 रथों पर सवार दूल्हों का स्वागत करने के लिए लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। बारात में शामिल सभी दुल्हनों को सजाने की जिम्मेदारी लघु व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष किरन मिश्र ने ली।24 daughters left from Babylon's house, everyone's tears spilled