Read in App


• Sat, 14 Sep 2024 11:01 am IST


नैनीताल में आफत की बारिश, उफान पर गौला नदी , दो मकान ध्वस्त


नैनीताल : हल्द्वानी में दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते गौला नदी उफान पर आ गई है। शुक्रवार को काठगोदाम ठोकर में नदी किनारे स्थित दो लोगों के मकान ध्वस्त हो गए। हालांकि जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास स्थित तीन मकानों को खाली करा दिया है। वहीं सिंचाई विभाग के ईई दिनेश सिंह रावत ने बताया कि श्रीलंका टापू, सितारगंज से लेकर यूपी तक खतरे का अलर्ट जारी कर दिया है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अनाउंसमेंट करके चेताया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर बाद काठगोदाम और स्टेडियम के पास स्थित गौला पुलों से वाहनों की आवाजाही बंद करा दी गई। जलस्तर कम होने के बाद शाम करीब छह बजे काठगोदाम स्थित गौला पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई। शुक्रवार को शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हुई जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालातों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर बना हुआ है।