Read in App


• Tue, 27 Apr 2021 9:00 am IST


चमोली हिमस्खलन : बर्फ मेें दबे तीन शव और मिले, मृतकों की संख्या हुई 15


सुमना में हुए हिमस्खलन के चौथे दिन भी बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के कैंप में सेना ने अपना रेस्क्यू कार्य जारी रखा। सोमवार को बर्फ में खोज के दौरान तीन मजदूरों के शव और मिले, जिन्हें सेेना के हेलीकॉप्टर से जोशीमठ लाया गया। अब हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है।

अभी भी 3 मजदूर लापता हैं, जिनकी सेना की ओर से उनकी खोज की जा रही है। जोशीमठ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। 24 अप्रैल को बर्फबारी के दौरान बीआरओ के कैंप पर हिमस्खलन के कारण बीआरओ के मजदूर दब गए थे जबकि 384 मजदूरों को सेना केे जवानों ने सकुशल निकाल दिया था।