Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Nov 2022 5:05 pm IST


राणा के जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई


उत्तरकाशी :  भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सतेंद्र राणा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मोरी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। मोरी ब्लाक मुख्यालय में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एक दूसरे मिठाई बांटकर राणा को बधाइयां दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोरी सोमेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा सांकरी मंडल अध्यक्ष सूरज रावत, महामंत्री ईशवनत सिंह, जयचन्द सिंह आदि ने सतेंद्र राणा को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। कहा कि संगठन के प्रति उनके लंबे अनुभव, सक्रियता व निस्वार्थ कार्यों को देखते हुए उन्हें यह दायित्व मिला है जो कि क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो दायित्व दिया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास कर संगठन‌ को मजबूत करेंगे।