Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Feb 2022 4:17 pm IST


क्या फ्रिज में रखे आटे की रोटियां खाने से हो सकता है कैंसर? जानिए विशेषज्ञों की राय


विशेषज्ञों का मानना हैं कि लंबे समय तक फ्रिज में आटा स्टोर करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। पानी से आटा गूंथने के बाद उसे तुरंत इस्तेमाल कर लेना चाहिए। दरअसल, अधिक समय तक आटा पानी के संपर्क में आने के बाद उसमें कई रासायनिक बदलाव आते हैं। इसके अलावा अधिक समय तक आटा स्टोर करने से फ्रिज की हानिकारक किरणें उसके संपर्क में आ जाती हैं। जिसका हमारी हेल्थ पर नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ता है।  नतीजतन, विभिन्न प्रकार की बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। वहीं आयुर्वेद का मानना है फ्रिज में रखें आटे की रोटियां वैसी नहीं बनती जैसी ताजे गूंथे आटे की बनती है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए हमेशा ताजा गूंथे आटे की रोटियां ही खानी चाहिए।  फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट की सहायक प्रबंधक और पोषण विशेषज्ञ दीप्ति खाटूजा का कहना हैं कि ताजा गूंथे आटे की रोटियों की गुणवत्ता और स्वाद फ्रिज के आटे की तुलना में बेहतर होती है। अगर आप फ्रिज में आटा रखते हैं तो 6-7 घंटे से ज्यादा समय के लिए न रखें। 
उनका कहना हैं कि आटे में अनेक तरह के रासायनिक पदार्थ पाए जाते हैं। आटे को अधिक समय फ्रिज में रखने से ये पदार्थ सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। वहीं आटे में फ्रिज की हानिकारक किरणें और रासायनिक गैसें प्रवेश कर जाती है। जो सेहत और स्वाद दोनों के लिहाज से अच्छी नहीं होती है। वहीं डॉ. खाटूजा का कहना हैं कि गर्मियों के दिनों में गूंथे आटे को बाहर या खुला नहीं रखना चाहिए। इससे आटे में जीवाणु के विकास की संभावना बढ़ जाती है। जिससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।