Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 20 Apr 2023 10:51 am IST

अंतरराष्ट्रीय

यमन : रमजान महीने में वित्तीय सहायता बांटने के दौरान मची भगदड़, 85 लोगों की मौत, 73 घायल...


यमन की राजधानी सना में बीती देर रात पवित्र रमजान महीने में वित्तीय सहायता बांटने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 85 लोगों की मौत हो गई जबकि, दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं। विद्रोही संगठन हूती के एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, इस घटना में 73 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि, ये त्रासदी ईद-उल-फितर से ठीक पहले हुई है। हूती की संचालित यमन के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, घटना के समय सैकड़ों गरीब लोग कार्यक्रम में जमा हुए थे। हूती ने मृतकों के परिवारों को 2,000 डॉलर और घायलों को लगभग 400 डॉलर मुआवजा देने की घोषणा की है।