Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Jan 2022 11:03 am IST

राजनीति

माकपा ने किया ऐलान, केदारनाथ सीट से लड़ेगी चुनाव


रुद्रप्रयाग: माकपा ने केदारनाथ विधान सभा सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि प्रत्याशी के नाम की घोषणा 19 जनवरी को की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। माकपा के जिला मंत्री बीरेन्द्र गोस्वामी ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी का विस क्षेत्र केदारनाथ में लंबा इतजार रहा है। जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पार्टी ने मजदूर आंदोलन के साथ ही तमाम आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी ने मजदूरों के साथ ही किसान, भोजनमाता, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, ग्राम प्रहरी, उपनल, संविदा कर्मचारियों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जा रहा है। कहा कि राष्ट्रीय दलों ने बारी-बारी से प्रदेश में राजकर जनता को छलने का कार्य किया है, लेकिन अब जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। इसलिए क्षेत्र की जनता अबकी बार राष्ट्रीय दलों को माकूल जबाव देगी।