Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 Jan 2023 7:30 am IST

मनोरंजन

चिरंजीवी ने इंटरनेट पर शेयर की मां के जन्मदिन की तस्वीरें, रामचरण समेत पूरा परिवार आया नजर


 'वाल्टर वीरय्या' अभिनेता चिरंजीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां के जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें  शेयर की हैं। एक पोस्ट के साथ उन्होंने तेलगू में अपनी मां बर्थडे विश किया है। जश्न की इन तस्वीरों में चिरंजीवी के साथ उनके भाई पवन कल्याण और नागा बाबू भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में राम चरण और उपासना के साथ ही अन्य करीबी परिवार के सदस्य भी फोटो में नजर आ रहे हैं।
अपनी पोस्ट में चिरंजीवी ने लिखा है, 'हमारी मां का जन्मदिन जिसने हमें जन्म और जीवन दिया, कामना है कि हम हर जन्मों में उनकी ही संतान के रूप जन्म लें, हैप्पी बर्थडे अम्मा।'

बता दें कि चिंरंजीवी के बेटे और 'आरआरआर' एक्टर राम चरण ने इन फोटोज को क्लिक किया है। वहीं एक फोटो में वो अपनी दादी पर प्यार लुटाते भी नजर आ रहे हैं।

  बता दें कि चिरंजीवी ने कुल छह तस्वीरें शेयर की हैं।  पहली और आखिरी तस्वीर में वह अपने भाई-बहनों और अपनी  मां के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

एक फोटो में राम चरण अपनी दादी को किस करते दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में उपासना भी अपनी बड़ी सासू मां पर प्यार लुटाती दिख रही हैं। फैंस इन फोटोज पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।