Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 7 Apr 2023 7:00 am IST

राजनीति

संजय राउत का बड़ा दावा, राज्य को अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा...


शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला। संजय राउत ने दावा किया कि, राज्य को उस अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा है जो कभी मुंबई में संचालित होता था। 

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख सहयोगी राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है और मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अपना गिरोह चला रहे हैं। राउत ने आरोप लगाया, एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस की सरकार कोई सरकार नहीं है। राज्य को अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा है, जो ठाणे और मुंबई की जेब से संचालित होता है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने गिरोह चला रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आज 14 राजनीतिक दलों के विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का आरोप लगाने से इनकार करने पर राउत ने कहा कि, शीर्ष अदालत के आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से जश्न मना रही है, वह उनकी खुशी को दर्शाता है।