Read in App


• Mon, 13 May 2024 11:09 am IST


उत्तरकाशी में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ,बारिश होने से तापमान में गिरावट



मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इन दोनों दिनों के लिए बारिश और झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। उत्तरकाशी में झमाझम बारिश हुई। वहीं जमकर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश होने से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। उधर मैदानी इलाकों में तेज धूप से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है। साथ ही गंगोत्री हाईवे पर आधे घंटे की बारिश से जलभराव हो गया, जिससे यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को असुविधा हुई। 
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज और कल मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इन दोनों दिनों के लिए बारिश और झोंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।