Read in App


• Sun, 13 Jun 2021 7:20 pm IST


इंदिरा हिरदेश के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, दी श्रद्धांजलि


हरिद्वार । वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि इंदिरा हृदयेश ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के विकास में अपना योगदान दिया। महिला शक्ति के रूप में अनेकों समस्याओं को समय समय पर उठाती रही। महिलाओं के सम्मान में उनका योगदान अनुकरणीय रहा। राज्य के लिए उनका आकस्मिक निधन ऐसी क्षति है। जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती। गंगा मैया उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि इंदिरा हृदयेश का अचानक निधन होने से कांग्रेस को जो अपूर्णीय क्षति हुई है। उसकी भरपाई मुमकिन नहीं है। मेयर अनिता शर्मा व पूर्व विधायक अंबरीष कुमार कार्यकर्ताओं व जनता के बीच बेहद लोकप्रिय इंदिरा हृदयेश एक तेज तर्रात तथा तुरंत निर्णय लेने वाली नेता थी। उनके निधन से प्रत्येक कार्यकर्ता को बहुत दुख पहुंचा है। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। विधानसभा में जनता की समस्याओं को उठाने वाली बुलंद आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गयी है। पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप चौधरी, प्रदेश सचिव नईम कुरैशी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे,पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानन्द महाराज, महेश प्रताप राणा, बलजीत सिंह, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, राजवीर सिंह, बलराम राठौड़, विकास सिंह, रवि बहादुर, नितिन तेश्वर, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शैलेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल, गुलबीर सिंह आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।