Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 4 Nov 2021 2:42 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

2022 के अंत में चलेगा प्रिंस एंड्रयू पर मुकदमा


ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस एंड्रयू की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। यौन उत्पीड़न के मामले में उनके खिलाफ अगले साल के अंत में मुकदमा शुरू होगा। एक अदालत ने यह जानकारी दी। न्यायाधीश ने कहा कि प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ 2022 के अंत में यौन उत्पीड़न के संबंध में मुकदमा चलाया जा सकता है। 

अमेरिका की एक महिला ने दावा किया है कि जब वह 17 साल की थी, तब ब्रिटेन के राजकुमार एंड्रयू ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। एक न्यायाधीश ने बुधवार को कहा कि यदि ये दावे कानूनी चुनौती के आगे टिक गए तो अगले साल के अंत में न्यूयॉर्क की एक अदालत में मुकदमा चलाया जा सकता है।