Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 8 Jan 2022 3:00 pm IST


विकास प्रदर्शनी से भाजपा ने जनता को दी विकास योजनाओं की जानकारी


अल्मोड़ा। विकास के पांच साल, नए इरादे- युवा सरकार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा ने जिले की सभी विधानसभाओं में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस दौरान जनता को सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कई विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया। अल्मोड़ा विधानसभा के रैमजे इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय विधायक/विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें लोगों को सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा सरकार ने मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए अनेक योजनाए चलाई हैं। उनका प्रयास है कि कोई भी गांव सड़क मार्ग से वंचित न रहे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिले को हेली सेवा से जोड़ा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज संचालित करने के लिए सभी औपचारिकताएं भी जल्द पूरी की जाऐंगी।