Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 14 Jan 2022 12:15 pm IST


आराकोट के एक मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान


उत्तरकाशी: मोरी ब्लॉक के हिमाचल सीमा से सटा आराकोट क्षेत्र के जागटा गांव में गुरुवार सुबह अचानक एक मकान में आग लग गई। जिसमें घर के अंदर रखे कपड़े, फर्नीचर, गहने व खाद्यान्न सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार मोरी ब्लॉक के आराकोट स्थित ग्राम पंचायत चिंचा के जागटा गांव में गुरुवार सुबह चार बजे अचानक चमन सिंह चौहान पुत्र सरदार सिंह चौहान के आवासीय भवन में आग लग गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। आग लगने का कारण शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है। कहा कि आग से किसी प्रकार की जनहानी की सूचना नहीं है।