Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Jul 2022 6:00 pm IST

वीडियो

अयोध्या : आस्था पर लोगों का शौक पड़ रहा भारी, राम की पौड़ी पर बाइक...


यूं तो सड़कों पर आपने कई बाइक स्टंट के वीडियोज देखे होंगे। लेकिन अयोध्या की राम की पैड़ी पर एक युवक का बाइक स्टंट जमकर वायरल हो रहा है।
 
हाल ही में एक दंपती के हरिद्वार में हरि की पैड़ी में किस करने पर स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी। जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई थी । वहीं अब सरयू नदीं की जलधारा में एक युवक का बाइक से स्टंट करते वीडियो वायरल हो रहा है। युवक सिर्फ अंडरवियर में है और नदी में बाइक चला रहा है। आसपास कुछ लोग स्नान कर रहे हैं जिनमें महिलाएं भी हैं। 

बता दें कि यहां सरयू घाट पर अक्सर लोगों के डूबने की भी घटनाएं होती रहती हैं। लोगों की इन हरकतों की वजह से प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं। हर रोज इतनी बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही के बावजूद कुछ लोग मनमानी करने से नहीं मानते हैं।