Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 13 Apr 2023 5:33 pm IST


उत्तरकाशी पुलिस की अनूठी पहल, चारधाम मार्ग पर कईं भाषाओं में लगेंगे साईन बोर्ड


उत्तरकाशी :  चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तरकाशी पुलिस ने अनूठी पहल शुरू की है। यात्रा पर विभिन्न प्रांतों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की दिक्क्त न हो तथा उन्हें उनकी स्थानीय भाषा में ही जानकारी मिल सके। इसके लिए पुलिस ने हिन्दी के साथ ही विभिन्न भाषाओं मराठी, तमिल, गुजराती, बंगाली आदि भाषा में यातायात साईन बोर्ड व मार्ग दर्शिकाएं तैयार की हैं, जो चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव पर लगाए जायेंगे।गुरुवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान एसपी अर्पण यदुवंशी ने बतया चारधाम यात्रा के लिए महज एक सप्ताह का समय शेष रह गया है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री व यमुनोत्री दो प्रमुख धाम हैं। जिनको दर्शनों के लिए प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में देश विदेश के श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचते हैं। कोविड के दो वर्ष अंतराल बाद चारधामों में तीर्थ यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है, इसी परिपेक्ष्य से इस वर्ष भी यात्रियों को सुगम व बेहतर सुविधा मिले इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। बाहरी प्रांतों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हिन्दी के साथ ही मराठी, तमिल, गुजराती आदि विभिन्न भाषाओं में यात्रा मार्ग पर साइन बोर्ड व मार्ग दर्शिकायें लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं की सहायता हेतु चारधाम हेल्पलाइन नम्बर 7455939993 भी जारी किया गया। इस नम्बर पर तीर्थ यात्री यात्रा से सम्बन्धित समस्याओं व पुलिस सहायता ले सकेंगे। कहा कि मल्टीलिंग्वल साईन बोर्ड व मार्गदर्शिकाएं यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के यात्रा मार्गों पर मुख्य-2 स्थानों पर लगाये जायेंगे ।