Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 May 2022 1:30 pm IST

नेशनल

दिल्ली-यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें आज के मौसम का हाल


दो दिनों से भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं कई राज्य में अभी भी गर्मी का असर जारी है। इसी के साथ देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

मौसम विभाग की माने तो देश की राजधानी दिल्ली में तेज आंधी और बारिश जारी रहेगा। जिसके कारण अगले 24 घंटे के लिए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगर बात करें यूपी की तो यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। वही बिहार में भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार के कई इलाकों में बारिश होने की पूरी संभावना है। 

मध्यप्रदेश और उत्तराखंड का मौसम
मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। जिसके कारण यहां झमाझम बारिश शुरू हो गई है। वहीं मध्यप्रदेश में भी बारिश जारी है।