Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Feb 2023 8:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

सऊदी अरब किंगडम का स्थापना दिवस आज, भारत से मजबूत रिश्ते पर जाहिर की प्रतिबद्धता...


सऊदी अरब के राजदूत सालेह ईद अल हुसैनी ने भारत से मजबूत रिश्ते को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। 

सऊदी अरब किंगडम के स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा, वो भारत और सऊदी अरब के बीच इस रिश्ते को उच्चतम स्तर पर लाना चाहते हैं। वो दोनों देशों के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध को लेकर खुश हैं।  भारत के साथ हमारा रिश्ता काफी लंबे समय से है। हम अपने देश की अलगी पीढ़ी के युवाओं, अपने भविष्य, अपने बच्चों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

राजदूत सालेह ईद अल हुसैनी ने कहा कि, हमारा देश अपनी स्थापना का 300वें साल में पहुंच गया है। ये राष्ट्रों के शासन को दर्शाता है, अपने लोगों की समृद्धि को दर्शाता है। हमारा देश अपने पड़ोसियों की परवाह कर रहा है, अपने लोगों की परवाह कर रहा है। दुनिया भर में शांति की तलाश कर रहा है।