Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 8 Oct 2021 5:34 pm IST

जन-समस्या

देर रात बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे, छह घंटे की मशक्कत के बाद शुरू हुई आवाजाही


त्तराखंड चारधाम यात्रा शुक्रवार को सुचारू है। सीमित संख्या और ई-पास की बाध्यता खत्म होने के बाद अब चारों धाम में अच्छी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को अभी तक बाबा केदार के दर्शनों के लिए सोनप्रयाग से 400 यात्री रवाना हुए हैं। देर रात खुला यमुनोत्री हाईवे वहीं यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कुथनौर के बीच खनेड़ा पुल के पास गुरुवार रात को बंद हो गया था। जिसे मशीन ऑपरेटरों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू किया। देर रात मार्ग खोला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ यमुनोत्रीधाम जाने आने वाले यात्रियों को काफी असुविधाओ का सामना करना पड़ा। हालांकि हाईवे खोल दिया गया, लेकिन चट्टानी मलबा-बोल्डर गिरने का भय अभी भी बना हुआ है।  ऋषिकेश में 38 वाहनों के ग्रीन कार्ड बने गुरुवार को चारधाम यात्रा पर जाने वाले 38 वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए गए। एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव ने बताया अधिकांश वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों के ग्रीन कार्ड बना दिए हैं। कई वाहन स्वामी अब अपने वाहनों के ग्रीन कार्ड बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब चारधाम में यात्रियों के दर्शन करने की संख्या की बाध्यता खत्म होने के बाद आने दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। उत्तराखंड: सरकार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अब असीमित संख्या में चारधाम यात्रा कर सकेंगे तीर्थयात्री ग्रीन कार्ड बनाने वाले वाहनों की संख्या बढे़गी। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों की भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट चेकिंग की जा रही है। जो टैक्सी चालक निजी कारों से यात्रियों को ढो रहे हैं ऐसी कारों को सीज किया जा रहा है। ओवरलोड सवारी ढोने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं