Read in App


• Thu, 10 Jun 2021 6:31 pm IST


विधायक ने स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियों को बांटे पीपीई किट, मास्क व सैनिटाइजर


उत्तरकाशी-यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने बड़कोट में समस्त एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट, मास्क एवं सेनेटाइजर वितरित किए। साथ ही बड़कोट थाने में पुलिस कर्मियों को भी मास्क एवंटाइजर वितरित किया। गुरुवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत बड़कोट पहुंचे। जहां उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट, मास्क तथा सैनिटाइजर दिए। जिसके बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद हॉस्पिटल बड़कोट, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बड़कोट में भी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट, मास्क तथा सैनिटाइजर वितरित किए। साथ ही बड़कोट थाने में समस्त पुलिस कर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए।