Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Sep 2021 9:15 am IST


वर्ष में सिर्फ एक बार खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर


ऐसा मंदिर भी है जो वर्ष में केवल एक बार ही खोला जाता है। यह मंदिर है नागचंद्रेश्वर जो उज्जैन में स्थित है। यह उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। इस मंदिर को केवल श्रावण मास की शुक्ल पंचमी यानी नाग पंचमी के दिन ही खोला जाता है। मान्यता के अनुसार, स्वयं नागराज तक्षक इस मंदिर में रहते हैं।शिव शंकर को मनाने के लिए सर्पराज तक्षक ने घोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या के प्रसन्न शिव शंकर ने राजा तक्षक नाग को अमरत्व का वरदान दिया था। मान्यता के अनुसार, इसके बाद से ही तक्षक राजा ने भोलेनाथ के सा‍‍‍न्निध्य में वास करना शुरू कर दिया था।

लेकिन राजा तक्षक चाहते थे उनके एकांत में कोई विघ्न न पड़े। अत: वर्षों से यही प्रथा है कि नागपंचमी के दिन ही वे दर्शन देते हैं। यही कारण है कि मंदिर के कपाट केवल नागपंचमी को ही खोले जाते हैं। बाकी के समय मंदिर बंद ही रहता है। मान्यता है कि अगर कोई इस मंदिर के दर्शन करता है तो वो सर्पदोष से मुक्त हो जाता है।