Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Jun 2022 9:00 pm IST

राजनीति

राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस ने 4 में से 3 सीटें जीतीं, सुभाष चंद्रा को झटका


जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस की चालबाजी काम आई है, जिसके चलते राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। आज हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने 4 में से 3 सीट जीतकर भाजपा को तगड़ा झटका दिया हैं। कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं। जबकि भाजपा को एक सीट पर ही जीत मिली है। भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा हैं। राज्यसभा चुनाव में चर्चा है कि भाजपा के दो विधायकों ने क्राॅस वोटिंग की है। वसुंधरा कैंप की विधायक शोभारानी कुशवाह और कैलाश चंद मीना पर क्राॅस वोटिंग के आरोप लगे है। राजस्थान में आपत्ति वाले दोनों वोट खारिज नहीं हुए।दोनों वोटों की काउंटिंग हुई। दोनों वोटों पर आपत्तियां खारिज कर दी गई है। ऐसी चर्चा है कि शोभारानी का वोट कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को गया है।
तय समय से करीब 1 घंटे 23 मिनट लेट हुई मतगणना के बाद कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी एवं भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी को विजयी घोषित कर दिया गया। राज्यसभा में जीत से सीएम गहलोत का कद बढ़ गया हैं। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को 30 और घनश्याम  तिवाड़ी को 43 वोट मिले। कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 43, मुकुल वासनिक को 42 और प्रमोद तिवारी को 41 वोट मिले। कांग्रेस को 126 से ज्याद वोट मिले है। कांग्रेस को एक वोट रिजेक्ट हुआ है। जबकि भाजपा का एक वोट कांग्रेस को मिला है।