Read in App


• Tue, 16 Mar 2021 7:03 am IST


तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारंखड ने दिखाया जलवा


सर्वे ऑफ इंडिया मैदान में खेली जा रही 41वीं राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड ओवरऑल चैंपियन बन चुका है।  चार स्वर्ण के साथ महाराष्ट्र दूसरे और तीन स्वर्ण के साथ हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया भी  गया।


सोमवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन रिकर्व राउंड के मुकाबले खेले गए। ओलंपिक राउंड बालक वर्ग में महाराष्ट्र के पार्थ सुशांत ने स्वर्ण, आंध्र प्रदेश के बी. धीरज ने रजत और भारतीय तीरंदाजी संघ के आदित्य चौधरी ने कांस्य पदक जीता है । बालिका वर्ग में झारखंड की कोमलिका बारी ने स्वर्ण, हरियाणा की रिद्धि ने रजत और तिषा पूनिया ने कांस्य पदक कब्जाया।