राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता-पंडित जगदीश शर्मा
हरिद्वार। राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक भाटिया भवन हरिद्वार में प्रारंभ हुई। जिसमें मुख्य रुप से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिरकत की। बैठक में राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने प्रथम दिन की बैठक का एजेंडा रखा। पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि बैठक में 10 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उनको पारित करके कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रेषित किया गया। प्रस्तावों में मांग की गई कि राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए। ।
इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुगए, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र कौशिक, रविश भटीजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील अरोड़ा, राष्टीय उपाध्यक्ष राजीव गोयल,राष्टीय सचिव तारिक अनवर, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मयंक मिश्रा, उत्तर प्रदेश सचिव शब्बुद्दीन खान, साउथ वेस्ट दिल्ली उपाध्यक्ष सतदेव शर्मा, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राही, राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश समन्वयक सईद अहमद जमाल, प्रदेश महासचिव पंकज राणा एवं अनीता वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष तौफीक खान एवं प्रमोद मंदरवाल, बबीता चैहान, नीलम कौर, देहरादून महानगर अध्यक्ष हेमंत उप्रेती, एसबी शाही, ठाकुर मनीष साहू, तनवीर खान, रब्बान मलिक, आनंद बिष्ट, सुभाष घई, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्तिक शर्मा, नकुल महेश्वरी, पार्षद राजीव भार्गव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।