Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Sep 2021 9:00 am IST

जन-समस्या

लामबगड़ नाले में फंस रहे वाहन


बारिश के कारण लामबगड़ नाले में बदरीनाथ हाईवे की स्थिति बेहद खराब हो गई है। यहां छोटे वाहन भी नाले में फंस रहे हैं। बुधवार को नाले में वाहन करीब एक घंटे तक फंसा रहा, जिसे सेना के जवान और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। नाले में सेना के वाहन भी फंस रहे हैं। लामबगड़ में भूस्खलन जोन ट्रीटमेंट के बाद से बेहतर स्थिति में है। लेकिन भूस्खलन क्षेत्र के दोनों ओर खचड़ा और लामबगड़ नाला परेशानी का सबब बने हुए हैं। यहां बारिश के दौरान भूस्खलन होने के साथ ही दोनों नालों में उफान आ जाता है। लामबगड़ नाले में हाईवे बदहाल हो गया है। यहां छोटे वाहन भी फंस रहे हैं। बुधवार को सुबह करीब 9 बजे एक वाहन नाले में पत्थरों के बीच फंस गया। इससे दूसरी ओर से आ रहे सेना के वाहनों की आवाजाही रुक गई। सेना के जवानों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को सुरक्षित निकाला। दिनभर यहां वाहनों के फंसने का सिलसिला जारी रहा। इधर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना का कहना है कि बीआरओ और एनएच के अधिकारियों को यहां हाईवे के सुधारीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।