Read in App


• Mon, 12 Jul 2021 8:35 am IST


युवा राष्ट्र की मुख्य ताकत ...सतपाल


हरिद्वार। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय पर आयोजित जिला व शहर कांग्रेस सेवा दल की बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने सागर अरोरा को मध्य हरिद्वार कांग्रेस सेवादल का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सेवादल युवाओं को देश भक्ति के प्रति अग्रसर करने का काम कर रहा है। युवा पीढ़ी को राष्ट्रगान, ध्वज वंदना करने के तौर तरीकों से अवगत कराया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के महत्व पर युवाओं को सीख देने का प्रशसंनीय कार्य सेवादल करती चली आ रही है। साथ ही निस्वार्थ सेवाभाव से सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने में भी सेवादल की निर्णायक भूमिका है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा पीढ़ी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए राष्ट्र उत्थान में योगदान दें। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने में जुट जाएं। केंद्र एवं राज्य सरकार पढे लिखे युवाओं के हितों में कोई काम नहीं कर पा रही है। प्रदेश से युवाओं का पलायन लगातार जारी है। कांग्रेस ही युवाओं का मार्गदर्शन कर सकती है। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अरविन्द शर्मा व सेवादल अनुशासन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है।
प्रत्येक युवा को पार्टी हित में अपना योगदान देना चाहिए। मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। जिसका असर खाद्य सामग्री पर भी पड़ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिपाल शर्मा व बलराम राठौर ने कहा कि केंद्र की नीतियां पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम करती हैं। निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि सेवादल का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भावना से अपने कार्यो को अंजाम देता है। नितिन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में युवा जुट जाएं। केंद्र एवं राज्य से भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ करना है। महंगाई से जनता त्रस्त है। गरीब, निर्धन, मजदूरों की सुध सरकार नहीं ले रही है। किसानों की समस्याओं का कोई निदान नहीं हो पा रहा है। सेवादल का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीना कपूर, प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर, महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, मधुकांत गिरी, मंजू रानी, नीतू बिष्ट, आर्यन राठौर, जितेंद्र सिंह, सपना सिंह, रोनाल्डो, नीरव साहू, तरुण व्यास, दीपक पांडे, तरुण सैनी, ओम मालिक पहलवान, आकास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।