Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 8 Jun 2023 3:38 pm IST


बुरी तरह धधके पिथौरागढ़ के जंगल , मजदूर लगाकर बुझाई आग


थल/गणाई गंगोली। थल और गणाई गंगोली में जंगल की आग से वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद वन विभाग आग बुझाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। गणाई गंगोली में लोगों ने मजदूर लगाकर जंगलों की आग बुझाई।थल के हजेती वन रेंज के कालीगाड़, अमतड़ हत्वालगांव के पास के जंगल धधक रहे हैं। जंगलों की आग से हर तरफ धुआं ही धुआं फैल गया है जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। गणाई गंगोली में भी जंगल धधक रहे हैं। मंगलवार की देर शाम गणाई गंगोली के सुरानी के जंगलों में आग लग गई। पिरूल में तेजी से आग फैलने के कारण वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में दो हेक्टेयर वन पंचायत की भूमि में आग लगी हुई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र उपाध्याय और सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश उपाध्याय ने मजदूर लगाकर जंगलों की आग बुझाई।