Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 9 Feb 2022 5:12 pm IST


जिले में फिर ली मौसम ने करवट, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरु


उत्तरकाशी: जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जनपदभर के विभिन्न इलाकों में रिमझिम बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। पिछले दिनों बर्फबारी से बंद जिले की दर्जनों लिंक मार्ग फिलहाल यातायात के लिए सुचारु हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर कई जगहों पर बर्फबारी के बीच यातायात चालू है। दिनभर मौसम में खासा बदलाव देखने को मिला। इस बीच गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी जारी है। मौसम खराब रहा तो एक बार फिर दोनों सड़कें यातायात के लिए बाधित हो सकती है। इसके साथ ही मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़नी भी तय है। हालांकि देर शाम तक जिले में बारिश का दौर थम गया, तापमान गिरने और बादल छाये रहने से ऊंचाई वाले इलाकों के बर्फबारी से ढकने के आसार बने हुए हैं।