Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 12 Nov 2022 4:00 pm IST

राजनीति

तमिलनाडु : गृहमंत्री शाह को विश्वास, 2025 तक भारत बनेगा पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी


तमिलनाडु के चेन्नई पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी सरकार के कामों की तारीफ की। शाह ने कहा कि, पिछले आठ सालों में देश ने विकास और अर्थव्यवस्था के मामले में तेजी से काम किया है। 

2025 तक निश्चित रूप से भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मॉर्गन स्टेनली की हालिया रिपोर्ट के हवाला देते हुए शाह ने कहा कि,  भारत 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके लिए हमारा बुनियादी ढांचा बहुत महत्वपूर्ण है। IMF ने भारत की अर्थव्यवस्था की प्रशंसा की है। उसने भविष्यवाणी की है कि, भारत 2022-23 में 6.8% जीडीपी के साथ जी20 में दूसरे स्थान पर और 2023-24 में  6.1% जीडीपी के साथ पहले स्थान पर होगा।

गृहमंत्री शाह ने पीएम की सराहना करते हुए कहा कि, मोदी सरकार की प्रभावी और पारदर्शी नीतियों के कारण पिछले आठ सालों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में बहुत कुछ हासिल किया है। राजनीतिक स्थिरता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के कारण भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है।