Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 29 Oct 2021 1:35 pm IST


उत्तराखंड : हुनर हाट का CM धामी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने किया शुभारंभ


देहरादून: हुनर हाट मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुभारंभ किया। देशभर में अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से हुनर हाट मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत देशभर में 75 मेलों का आयोजन किया जाना है। मेले की थीम आजादी के 75वर्ष पूरे पर रखी गई है। मेले का शुभारंभ करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस तरह के मेले में हुनर वाले लोगों को बेहतर मंच प्रदान करता है। उनके हुनर को दुनिया तक पहुंचाने का यह एक जरिया हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी लगातार इस तरह के हुनरबाजों की पहचान कर मदद देने का प्रयास कर रही है।