Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Jul 2022 3:00 pm IST

अपराध

एक दिन में तीन वारदात, हरियाणा और झारखंड के बाद अब गुजरात में पुलिसकर्मी की हत्या


हरियाणा और झारखंड के बाद अब गुजरात में एक पुलिसकर्मी की हत्या की घटना सामने आयी है। पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या कर दी गई है। बीते 24 घंटे में तीन पुलिस वालों की हत्या कर दी गयी। 

एक वरिष्ठ समाचार एजेंसी के मुताबिक, गुजरात के बोरसाड में एक पुलिस कांस्टेबल पर जानलेवा हमला किया गया। राजस्थान के एक संदिग्ध ट्रक ने दोपहर एक बजे पुलिसकर्मी किरण राज को कुचल दिया। इसके बाद ट्रक चालक फरार हो गया। वहीं पुलिसकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

गौरतलब है कि, इससे पहले झारखंड और हरियाणा में भी पुलिसकर्मी की कुचलकर हत्या कर दी गई थी। झारखंड की राजधानी रांची में पशु तस्करों ने संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को वाहन चेकिंग के दौरान कुचलकर मार डाला। टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। 

वहीं इससे पहले मंगलवार दोपहर हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए एक पुलिस उपाधीक्षक को डंपर से कुचलकर मार डाला गया था। तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेज की जांच के लिए एक डंपर को रुकने का इशारा किया था। लेकिन चालक ने रफ्तार और तेज कर उन्हें कुचल डाला।