DevBhoomi Insider Desk • Sat, 5 Mar 2022 8:30 am IST
अधिक गर्मी के लिए कोरल को किया जा सकता है तैयार
पानी के ऊपर जितना जीवन मौजूद है, उतना ही पानी के अंदर भी है। बात करें आकर्षक समुद्री जीवों की तो कोरल (मूंगा) का नाम भी उसमें शामिल है। कोरल एक अकशेरुकीय जीव है, जो रंगीन और आकर्षक जीवों वाले समूह निडारिया से संबंधित है। बता दें कि निडारिया 10,000 जीववैज्ञानिक जातियों से भी अधिक सदस्यों वाला प्राणियों का एक संघ है जो समुद्री व मीठे जलाश्यों में मिलते हैं। हालांकि, इनमें से अधिकतर समुद्र में पाए जाते हैं। कोरल की बात करें तो जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान के कारण इनके लुप्त होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन नवीन अध्ययन के आधार पर शोधकर्ताओं ने कहा है कि इन्हें अधिक गर्म पानी में रहने के सक्षम बनाया जा सकता है।