DevBhoomi Insider Desk • Fri, 19 Nov 2021 6:07 pm IST
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने महिलाओं के लिए मांगे 40 फीसदी टिकट
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा ने यूपी में होने वाले चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनें के लिए महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह फैसला महिलाओं को सशक्तिकरण करने का काम करेगा। कहा कि आगामी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को मिलें, ताकी महिलाएं भी विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर सकें। कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही महिलाओं के प्रति संवेदनशील रही है। अंत में उन्होंने महिलाओं और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिया देने की मांग की है। इस मौके पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरोजिनी कैंतूरा, नजमा खान, बाला शर्मा, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, आशा टम्टा, चंद्रकला नेगी, मंजू त्रिपाठी, शांति रावत, प्रणिता बडोनी, चंद्रप्रभा बबीता उपरेती, प्रियंका भंडारी आदि मौजूद रहे।