Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 3 Sep 2022 4:11 pm IST


स्वरोजगार करने वाले 60 लोगों को मिला माटी पाणी सम्मान


पौड़ी : चौबट्टाखाल तहसील के बद्री डेयरी में स्वरोजगार विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बडोला फार्म, बद्री डेयरी, फील गुड ट्रस्ट व टेपिंग्स लाइव द्वारा एकेश्वर व पोखड़ा ब्लाक में विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार पर कार्य करने वाले 60 लोगों को माटी पाणी सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। स्वरोजगार विचार गोष्टी में एकेश्वर व पोखड़ा ब्लाक के स्वरोजगार करने वालों व काश्तकारों द्वारा अपने अनुभवों के साझा किए। स्वरोजगार विचार गोष्ठी में एसडीएम चौबट्टाखाल संदीप कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी महेन्द्र चौधरी, समाजसेवी कवीन्द्र इष्टवाल, सुंदर सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा प्रीति देवी, फील गुड के संस्थापक सुधीर सुंदरियाल,महाविद्यालय प्राचार्य डीएस नेगी, नरेश सुन्द्रियाल अनु पंत, पूनम कैंतुरा, नूतन पंत आदि शामिल थे।