Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 30 May 2023 8:00 am IST

नेशनल

गंगा दशहरा आज, प्रयागराज संगम तट पर भोर से ही श्रद्धालुओं का लगा जमावड़ा...


गंगा दशहरा को पृथ्वी पर गंगा के अवतरण का दिन माना जाता है। गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान से विशेष पुण्य की प्रप्ति होती है। 

खास बात है कि, गंगा-दशहरा देश में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज संगम तट पर भोर से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग रहा है। गंगा दशहरा शुक्ल पक्ष दशमी 29 मई से शुरू हो कर उदयातिथि 30 मई दोपहर एक बजकर सात मिनट तक रहेगा। इसलिए गंगा दशहरा पर्व 30 मई को ही मनाया जाएगा। 

मान्यता है कि, गंगा दशहरा से तात्पर्य है कि, इन दिनों में गंगा में स्नान करने वालों का दस प्रकार के रोग, कष्ट दूर होते हैं और वो सुख-समृद्धि को प्राप्त कर लेते हैं।