Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Dec 2021 11:22 am IST

अंतरराष्ट्रीय

मशहूर लेखिका का निधन


मैन बुकर प्राइज’ से सम्मानित न्यूजीलैंड की लेखिका केरी हुल्मे का निधन हो गया है। वह 74 वर्ष की थीं। हुल्मे के परिवार के सदस्यों ने बताया कि न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप पर वाइमेट में सोमवार सुबह लेखिका ने अंतिम सांस ली। हालांकि, उन्होंने मौत के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है। हुल्मे ने तंबाकू बीनने का काम करने से लेकर विधि स्कूल में पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने जैसी समस्याओं का सामना करते हुए हुल्मे ने एक सफल लेखिका बनने का सफर तय किया। हुल्मे के 1984 में आए उपन्यास ‘द बोन पीपल’ को ‘मैन बुकर प्राइज’ से सम्मानित किया गया था।