Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 29 Jul 2021 4:00 pm IST


कॉर्बेट पार्क में इस साल भी मनेगा सावन का जन्मदिन


कॉर्बेट पार्क के कालागढ़ में कंचंभा हथिनी का बच्चा सावन दो अगस्त को 4 साल का हो जाएगा। पार्क प्रशासन उसका जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा है। कॉर्बेट प्रशासन केक तैयार कर धूमधाम से सावन का बर्थडे सेलिब्रेट करता है। 2017 में कर्णाटक से नौ हाथ मंगाए गए थे। उसमें एक कंचंभा नाम की हथिनी कर्णाटक से ही गर्भवती थी। दो अगस्त 2018 को उसने बच्चे को जन्म दिया था। अधिकारियों व वन कर्मियों ने उसका नाम सावन रखा है।