Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Sep 2022 6:00 pm IST

नेशनल

महज 3 सेकेंड में 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिरा झूला, कोई नहीं बचा सुरक्षित...


पंजाब के मोहाली में झूला टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। झूला महज तीन सेकेंड में 50 फुट की उंचाई से नीचे गिरा। इसमें 30 लोग सवार थे। 

झूले में सवार सभी 30 लोगों को चोटें आईं हैं। जिनमें से 13 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। सभी को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दरअसल, मोहाली के फेज-आठ दशहरा मैदान में मेला चल रहा है। यहां ड्रॉप टावर झूले के हाइड्रोलिक का तार टूटने से नीचे गिरा है। यह खामी प्राथमिक जांच में निकल कर सामने आई है हालांकि, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

दरअसल, ड्रॉप टॉवर झूला दुनिया में खतरनाक माना जाता है। ऐसे में इस झूले का संचालन करने के लिए सख्त मानक है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दशहरा मैदान में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई प्रबंध नहीं था। यही कारण है कि हादसे के बाद लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक की लोगों को सुविधा नहीं मिली। आपातकालीन नंबर भी डिसप्ले नहीं किए गए थे। प्राथमिक उपचार की भी सुविधा नहीं थी।