Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 22 Dec 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

रानी चटर्जी ने खेसारी और पवन को दी नसीहत, कहा, 'भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एल्बम इंडस्ट्री न बनाएं'


रानी चटर्जी हमेशा से ही अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है। वे भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। वह लंबे समय से इस इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। रानी चटर्जी ने अब एक बार फिर से भोजपुरी जगत के नामी सितारों पर हल्ला बोला है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में भोजपुरी इंडस्ट्री के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की है और कहा है कि कैसे भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्मों से ज्यादा एल्बम का चलन तेज हो गया है।
एक्ट्रेस ने कहा, भोजपुरी इंडस्ट्री इस समय बेहद बुरे दौर से गुजर रही है, पहले भोजपुरी इंडस्ट्री फिल्म इंडस्ट्री हुआ करती थी, लेकिन तेजी से आ रहे बदलाव की वजह से ये आगे बढ़ने की बजाय पीछे की तरफ जाती  दिख रही है। भोजपुरी सिनेमा जगत अब केवल एक एल्बम इंडस्ट्री बनकर रह गई है। रानी चटर्जी ने अपने इंटरव्यू में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह पर भी टिप्पणी की और कहा, खेसारी और पवन सिंह को अभद्र गाने नहीं गाने चाहिए, भोजपुरी का टेस्ट मानते हैं थोड़ा अलग है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप सारी हदें पार कर दें।