Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 22 Jul 2022 5:05 pm IST

नेशनल

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, दी बधाई


दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की है और इसके साथ ही भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। इस जीत की बधाई उन्हें पूरा देश दे रहा है। साथ ही भाजपा के नेता भी इस जीत की बधाई उनसे मुलाकात करके उन्हें दे रहे हैं।

बता दें, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। ये मुलाकात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुर्मू के आवास पर की है और उन्हें राष्ट्रपति बनने के लिए बधाई दी है।